नई दिल्ली, मार्च 29 -- आडवाणी पूल राष्ट्रीय चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में लुधियाणा। दिग्गज क्यू (स्नूकर और बिलियर्ड्स) खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने रविवार को यहां आयोजित 9-बॉल पूल राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पीयूष कुशवाहा को हराकर पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। स्नूकर और बिलियर्ड्स में अपनी महारत के लिए मशहूर कई बार के विश्व चैंपियन आडवाणी ने मध्य प्रदेश के खिलाड़ी पर 9-3 से एकतरफा जीत दर्ज की। पीएसपीबी का प्रतिनिधित्व कर रहे आडवाणी के सामने सेमीफाइनल में कुशल सी और कमल चावला के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता की चुनौती होगी। दूसरा सेमीफाइनल नितिन शर्मा और एस. श्रीकृष्णा के बीच खेला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...