नई दिल्ली, मार्च 18 -- आईसीसी से चर्चा करेगा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ढाका। बांग्लादेश के खेल मंत्री अमीनुल हक, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के भविष्य पर अंतिम फैसला लेने से पहले आईसीसी से सलाह करेंगे। साथ ही वह एक दूसरी समिति बनाने की योजना भी बना रहे हैं, जो जांच करेगी कि इस साल भारत और श्रीलंका में हुए पुरुषों के टी-20 विश्व कप में बांग्लादेश क्यों हिस्सा नहीं ले पाया? टी-20 विश्व कप के मामले में बीसीबी ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत जाने से इनकार कर दिया था। बांग्लादेश के पूर्व फुटबॉल कप्तान हक ने कहा, हम यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि हमारी खेल कूटनीति कहां कमजोर पड़ी। 11 मार्च को खेल मंत्रालय ने पिछले साल हुए बीसीबी चुनावों में कथित अनियमितताओं, हेरफेर और सत्ता के दुरुपयोग के आरोपों की जांच के लिए एक जांच समिति बनाई...