खेल : आईसीसी ने गद्दाफी स्टेडियम का डिमेरिट अंक हटाया
नई दिल्ली, अगस्त 20 -- आईसीसी ने गद्दाफी स्टेडियम का डिमेरिट अंक हटाया लाहौर। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जून में तीसरे वनडे के लिए लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम की पिच को दिए गए डिमेरिट अंक को गुरुवार को वापस ले लिया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा कि आईसीसी अपील पैनल ने डिमेरिट अंकों के खिलाफ पीसीबी और क्रिकेट कनाडा की अपील के बाद पिच रेटिंग की समीक्षा की। मैच के फुटेज, रेफरी की रिपोर्ट और कप्तानों की टिप्पणियों की समीक्षा के बाद पैनल ने फैसला बदल दिया। आईसीसी ने कहा, पैनल ने पाया कि मैच रेफरी ने आईसीसी की पिच और आउटफील्ड निगरानी प्रक्रिया के दिशा-निर्देशों का पालन किया था, लेकिन पिच पर अत्यधिक असमान उछाल या स्पिन देखने को नहीं मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.