नई दिल्ली, जुलाई 15 -- आईसीसी की प्रशासन समीक्षा समिति के प्रमुख बने सैकिया एडिनबर्ग। बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया को आईसीसी की नई उपसमिति (प्रशासन समीक्षा समिति) का प्रमुख बनाया गया है। बुधवार को बनाई गई समिति में सैकिया के अलावा क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के डॉक्टर मोहम्मद मूसाजी और आईसीसी के नवनियुक्त स्वतंत्र निदेशक डॉक्टर रोस रिवाज भी हैं। सैकिया नवगठित फ्रेंचाइजी लीग समिति में भी हैं जिसके अध्यक्ष बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तामिम इकबाल हैं। समिति में क्रिकेट नामीबिया के डॉक्टर रूडी वान वूरेन, इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के रिचर्ड गूड और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के टॉड ग्रीनबर्ग भी हैं। आईसीसी ने मॉरीशस को 111वां सदस्य बनाने को भी मंजूरी दी जबकि क्रिकेट कनाडा का निलंबन जारी है। फ्रांस क्रिकेट को भी सदस्यता मानदंड का उल्लंघन करने पर नोटिस ...