खेल : आईपीएल से पहले 15 अक्तूबर को होगी हितधारकों की बैठक
नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- आईपीएल से पहले 15 अक्तूबर को होगी हितधारकों की बैठक मुंबई। बीसीसीआई ने अगले साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तैयारियों के मद्देनजर 15 अक्तूबर को यहां सभी प्रमुख हितधारकों की संयुक्त बैठक बुलाई है। इनमें फ्रेंचाइजी मालिक और उनके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), आईपीएल मैचों की मेजबानी कर चुके राज्य क्रिकेट संघ और प्रसारणकर्ता शामिल हैं। सूत्र के अनुसार, बैठक में आईपीएल के पिछले सत्र से जुड़े मुद्दों और उनसे मिली सीख की समीक्षा के साथ विभिन्न पक्षों की चिंताओं पर भी चर्चा की जाएगी। बीसीसीआई मैच के दिन समन्वय और स्टेडियम में संचालन से जुड़े मामलों पर उनके सुझाव उन मुद्दों के समाधान के लिए बैठक में चर्चा करना चाहता है। पिछले महीने आम सभा ने आईपीएल के दो दशक पूरे होने का जश्न भव्य तरीके से मनाने का फैसला किया था।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.