नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- आईपीएल : 10 फ्रेंचाइजी ने 184 खिलाड़ी रिटेन किए नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की 16 दिसंबर की नीलामी से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी ने उन खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी जिन्हें उन्होंने रिटेन किया है। इनमें अभिषेक शर्मा, रोहित शर्मा, मोहम्मद सिराज और सुनील नारायण जैसे स्टार शामिल हैं। कुल 184 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया जिनमें 55 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। गुजरात टाइटंस ने सर्वाधिक 22 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। आरसीबी ने सबसे अधिक सात विदेशियों को कायम रखा है, जबकि पांच बार के चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके), पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ने 19-19 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। यह भी पढ़ें- IPL रिटेंशन की लिस्ट आ गई, अब कब होगा मिनी ऑक्शन? 2027 के संस्करण से जुड़ी प्रमुख जानकारियां एक नजर में लखनऊ सुपर जा...