नई दिल्ली, अगस्त 29 -- आइरिश ओपन : प्रणवी कट में पहुंचीं इकलौती भारतीय किल्डारे (आयरलैंड)। भारत की युवा गोल्फर प्रणवी उर्स प्रतिष्ठित केपीएमजी विमेंस आयरिश ओपन के दूसरे दौर में दो अंडर 70 का कार्ड खेल संयुक्त आठवें पायदान पर पहुंच गईं। प्रणवी कट में प्रवेश करने वाली इकलौती भारतीय हैं। वह तालिका में शीर्ष पर काबिज दक्षिण अफ्रीका की कैसांद्रा एलेक्जेंडर से 10 शॉट पीछे हैं। प्रणवी ने तीन बर्डी के मुकाबले तीन बोगी कीं लेकिन 10वें होल में ईगल लगाने के कारण वह दो अंडर का कार्ड खेलने में सफल रहीं। ओलंपियन दीक्षा डागर मामूली अंतर से सप्ताहांत दौर में जगह बनाने से चूक गईं। वह महज एक शॉट से कट से दूर रह गईं। त्वेसा मलिक 74 और 72 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 68वां स्थान हासिल किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...