खेल : असम राइफल्स हाफ मैराथन 22 नवंबर को शिलांग में
नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- असम राइफल्स हाफ मैराथन 22 नवंबर को शिलांग में नई दिल्ली। असम राइफल्स की छठी हाफ मैराथन 22 नवंबर को शिलांग में आयोजित की जाएगी जिसमें रिकॉर्ड भागीदारी होने की उम्मीद है। इस हाफ मैराथन में 12 से लेकर 60 वर्ष से अधिक आयु के 4000 से अधिक धावक तीन अलग-अलग वर्गों पांच किमी, 10 किमी और 21 किमी में प्रतिस्पर्धा करेंगे। इसकी पुरस्कार राशि 25 लाख रुपए है। यह घोषणा दिल्ली कैंट स्थित असम राइफल्स कार्यालय में उद्घाटन समारोह के दौरान की गई, जहां आयोजकों ने इस वर्ष की प्रतियोगिता के लिए आधिकारिक जर्सी और विजेता पदक का अनावरण किया। असम राइफल्स हाफ मैराथन की शुरुआत 2021 में की गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.