नई दिल्ली, मई 12 -- अश्विन को फैसले लेने की पूरी आजादी हो : द्रविड़ नई दिल्ली। यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग में डबलिन गार्डियंस के मालिक बने भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का कहना है कि वह क्रिकेट संचालन में दखल नहीं देंगे और कप्तान रविचंद्रन अश्विन को फैसले लेने की पूरी छूट देंगे। टीम के मालिक संबंधी सवाल पर द्रविड़ ने कहा, यह पहला अनुभव होगा, इसलिए मैं खुद भी देखना चाहता हूं कि मैं इस भूमिका में कैसा रहूंगा। मेरी योजना क्रिकेट से जुड़े रोजमर्रा के मामलों से थोड़ी दूरी बनाकर रहने की है। मेरा मकसद ऐसी मजबूत टीम तैयार करना होगा, जो अपने स्तर पर काम कर सके। यह भी पढ़ें- राहुल द्रविड़ बतौर टीम मालिक कप्तान अश्विन की निगरानी करेंगे या देंगे खुली छूट? नई भूमिका पर खुलकर की बात उन्होंने कहा, मालिक के तौर पर सीमित लेकिन सहयोगी भूमिका न...