नई दिल्ली, मार्च 28 -- अश्विन करेंगे मेजर लीग क्रिकेट में पदार्पण सेन फ्रांसिस्को। भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन जून में मेजर लीग क्रिकेट में पदार्पण करेंगे। उन्होंने सेन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के साथ करार किया है। फ्रेंचाइजी ने शनिवार को आधिकारिक वेबसाइट पर यह जानकारी साझा की। अश्विन इस लीग में खेलने वाले भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर होंगे। उन्हें बिग बैश लीग में पिछले सत्र में सिडनी थंडर्स के लिए खेलना था लेकिन चोट के कारण उन्हें नाम वापस लेना पड़ा था। आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले शीर्ष पांच गेंदबाजों में शामिल अश्विन चेन्नई सुपर किंग्स, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं। अश्विन ने कहा, एमएलसी में विश्व स्तरीय खिलाड़ियों को अमेरिका में मौके मिल रहे है...