नई दिल्ली, फरवरी 1 -- अवैध एक्शन के लिए अमेरिकी गेंदबाज इसानी निलंबित काठमांडू। अमेरिका की गेंदबाज इसानी वाघेला को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी से निलंबित कर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अनुसार, यह फैसला मैच अधिकारियों की एक रिपोर्ट के बाद लिया गया, जब नेपाल में हो रहे आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप क्वालिफायर 2026 में आयरलैंड के खिलाफ अमेरिका के मैच के दौरान वाघेला को देखा गया था। वाघेला के अगले मैच में एक्शन फुटेज की समीक्षा की और नतीजा निकाला कि यह एक्शन नियमों का पालन नहीं करता है। नतीजतन उन्हें आईसीसी नियमों के अनुच्छेद 6.7 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस दौरान वाघेला को बल्लेबाज के तौर पर खेलना जारी रखने की अनुमति होगी, बशर्ते वह गेंदबाजी नहीं करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.