नई दिल्ली, जून 19 -- अविष्का फर्नांडो का शतक, श्रीलंका ए फाइनल में दांबुला। प्लेयर ऑफ द मैच अविष्का फर्नांडो (110) और निरोशन डिकवेला (66) की शानदार पारियों से श्रीलंका ने शुक्रवार को त्रिकोणीय सीरीज में अफगानिस्तान ए को 103 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब उसका मुकाबला रविवार को भारत ए से होगा। श्रीलंका ए ने पहले आठ विकेट पर 322 रन का विशाल स्कोर बनाया। अफगान ए के लिए फरीदून दावूदजई ने चार और फरमानउल्लाह सफी ने तीन विकेट लिए। उसके बाद श्रीलंकाई गेंदबाजों ने अफगान टीम को 42.5 ओवर में 219 रन पर समेट दिया। अफगान ओपनर हसन इसाखिल ने सर्वाधिक 74 रन बनाए। यह भी पढ़ें- करियर गर्त में नहीं जाएगा लेकिन थोड़ा पीछे जरूर चले जाएंगे वैभव सूर्यवंशी, फाइनल में प्रदर्शन जरूरी श्रीलंका ए की तरफ से दुलाज समुदिता ने 25 रन देकर पांच विकेट झटके। कुगादा...