नई दिल्ली, मई 30 -- अवनि शीर्ष-10 में, दीक्षा छठे स्थान पर सर्वश्रेष्ठ भारतीय एवियन ले बेंस (फ्रांस)। भारतीय महिला गोल्फर अवनि प्रशांत ने यहां जबरा डि फ्रांस धीमी शुरुआत के बाद दूसरे दौर में तीन-अंडर 68 का कार्ड खेलकर शीर्ष 10 में जगह बना ली। अब अवनि दो-अंडर पार के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर हैं। दीक्षा डागर एक-ओवर 72 का स्कोर बनाने के बावजूद भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर हैं। दीक्षा कुल मिलाकर तीन-अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से छठे स्थान पर हैं। वह अवनि से एक शॉट आगे हैं। वहीं टूर्नामेंट में खेल रहीं अन्य भारतीयों में प्रणवी उर्स (75-73) और हिताशी बख्शी (79-78) कट हासिल करने से चूक गईं। यह भी पढ़ें- खेल : अवनि शीर्ष-10 में, दीक्षा छठे स्थान पर सर्वश्रेष्ठ भारतीय यह भी पढ़ें- खेल : अंडर-18 हॉकी : नौशीन के दो गोल स...