नई दिल्ली, मई 17 -- अवनि का तीसरे दौर में संघर्ष, प्रणवी बाहर हैम्बर्ग (जर्मनी)। भारत की अवनि प्रशांत को लेडीज यूरोपियन टूर के अमुंडी जर्मन मास्टर्स गोल्फ के तीसरे दौर में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 81 के स्कोर से लीडरबोर्ड में उनकी स्थिति कमजोर हो गई। अवनि ने शुरुआत 78 के स्कोर से की, लेकिन दूसरे राउंड में चार अंडर 69 का स्कोर बनाकर कट हासिल कर लिया था। वह कट हासिल करने वाली एकमात्र भारतीय थीं क्योंकि प्रणवी उर्स कट में जगह नहीं बना पाई थीं जबकि वाणी कपूर ने पहले राउंड में 83 का स्कोर बनाकर नाम वापस ले लिया था। यह भी पढ़ें- खेल : सुपर शतरंज क्लासिक : प्रज्ञाननंदा ने कीमर के साथ ड्रॉ खेला अवनि नौ ओवर के स्कोर से काफी नीचे खिसक गई हैं। इस बीच जर्मनी की एलेक्जेंड्रा फोर्स्टरलिंग ने अंतिम दिन से पहले दो शॉट की बढ़त हासिल कर ली है। यह...