नई दिल्ली, फरवरी 9 -- अल-नस्र की नजरें जीत के लिए फिर रोनाल्डो पर रियाद। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सऊदी अरब आने के बाद अब तक कोई बड़ा खिताब नहीं जीता है। लेकिन उनके क्लब अल-नस्र को उम्मीद है कि 41 साल का यह दिग्गज बुधवार को मैदान पर वापसी कर अपनी टीम को ट्रॉफी के करीब पहुंचाने में मदद करेगा। अल-नस्र का मुकाबला एशियन चैंपियंस लीग-टू के क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की करने के लिए तुर्कमेनिस्तान के क्लब अर्कादाग से होगा। पुर्तगाल के रोनाल्डो सऊदी प्रो लीग में अल-नस्र के पिछले दो मैचों में नहीं खेले। फिर भी उनकी टीम ने पांच बार बैलन डि ऑर पुरस्कार जीत चुके रोनाल्डो की गैरमौजूदगी के बावजूद पिछले मैच में मौजूदा चैंपियन अल-इत्तिहाद को 2-0 से हराया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.