नई दिल्ली, दिसम्बर 9 -- अल्काराज ने मियामी में प्रदर्शनी मैच में रंग जमाया मियामी। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने मियामी आमंत्रण प्रदर्शनी टेनिस टूर्नामेंट में जलवा बिखेरकर दर्शकों को रोमांचित किया। सोमवार को अल्काराज ने जब कोर्ट पर कदम रखा तो देर तक तालियों की गड़गड़ाहट होती रही। मैच में दर्शकों ने स्पेन के इस खिलाड़ी को सिर-आंखों पर बिठाए रखा। यह पहला अवसर था जबकि लोनडिपो पार्क में कोई टेनिस मैच खेला गया। इसमें ब्राजील के जोआओ फोंसेका तथा अमेरिका की महिला स्टार अमांडा अनीसिमोवा और जेसिका पेगुला ने भी हिस्सा लिया। अल्काराज ने विश्व में 24वीं रैंकिंग वाले फोंसेका को 7-5, 2-6, 10-8 से हराया। उससे पहले अनिसिमोवा ने पेगुला को 6-2, 7-5 से हराया। फिर अल्काराज और पेगुला ने मिश्रित युगल में 10 अंकों के टाईब्रेकर में अनीसिमोवा और फो...