खेल : अमेरिकी तेज गेंदबाज तारा नॉरिस मुंबई इंडियंस में शामिल
नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- अमेरिकी तेज गेंदबाज तारा नॉरिस मुंबई इंडियंस में शामिल नई दिल्ली। अमेरिका की बाएं हाथ की तेज गेंदबाज तारा नॉरिस अगले साल होने वाली महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलेंगी। उन्हें यूपी वारियर्स के साथ सफल 'ट्रेड' के बाद टीम में शामिल किया गया है। डब्ल्यूपीएल ने सोमवार को बयान में कहा कि 28 वर्षीय तेज गेंदबाज नॉरिस को वारियर्स ने 2026 सत्र से पहले 10 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। नॉरिस ने डब्ल्यूपीएल की पहली नीलामी में किसी फ्रेंचाइजी से जुड़ने वाली एसोसिएट देश की पहली खिलाड़ी बनकर इतिहास रचा था। वह पहले सत्र में दिल्ली कैपिटल्स के लिए पांच विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बनी थीं। महिला प्रीमियर लीग का पांचवां सत्र 14 जनवरी से 7 फरवरी 2027 तक खेला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.