नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- अमेरिकी ओपन पिकलबॉल में अर्जुन-आदित्य ने स्वर्ण जीता मुंबई। अर्जुन सिंह और आदित्य सिंह ने अमेरिकी ओपन पिकलबॉल चैंपियनशिप में राइडर ब्राउन और सोली मेसिरी की शीर्ष वरीय जोड़ी को हराकर भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीत लिया। फ्लोरिडा के नेपल्स में खेले गए टूर्नामेंट में अर्जुन और आदित्य ने अंडर-18 लड़कों के युगल में अमेरिकी जोड़ी पर 11-1, 11-5 से जीत दर्ज की। भारत की नागा मोक्षा ने महिला एकल वर्ग में कांस्य पदक जीता। खेल मंत्रालय द्वारा भारतीय पिकलबॉल संघ को मान्यता मिलने के बाद यह पहली बार है जब किसी भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में तीन भारतीय टीमों ने हिस्सा लिया। जीत सूद और युवराज सिंह तथा पंथ ठक्कर और अथर्व सेठ की थी। ठक्कर-सेठ को अर्जुन-आदित्य से हार मिली जबकि जीत-युवराज राउंड ऑफ 32 में बाह...