नई दिल्ली, जुलाई 15 -- बुडापेस्ट। ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत (57 किलो) ने बुधवार पोल्याक इमरे, वर्गा जानोस और कोजमा इस्तवान मेमोरियल रैंकिंग सीरीज में स्वर्ण पदक के साथ भारत का खाता खोला। अमन ने फाइनल मुकाबले में जॉर्जिया के रॉबर्टी डिंगशविली को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 13-3 से पराजित किया। दीपक (61 किलो) ने प्लेऑफ के मुकाबले में अजरबैजान के नूरद्दीन नोवरुजोव को 9-8 से हराकर कांस्य पदक जीता। मोहित कुमार और विशाल कालीरमन अपने-अपने भार वर्ग में कांस्य पदक के लिए खेलेंगे। यह युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) की 2026 रैंकिंग सीरीज का चौथा और अंतिम चरण है। भारत के एशियाई खेल दल के 18 में से 11 पहलवान इसमें चुनौती पेश कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...