खेल : अमन और मुकुल को रजत से संतोष करना पड़ा
नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- अमन और मुकुल को रजत से संतोष करना पड़ा बिश्केक। ओलंपिक पदक विजेता अमन सहरावत को एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। मुकुल दहिया रविवार को फाइनल में हार गए जिससे भारत ने 17 पदक (दो स्वर्ण सहित) से अपने अभियान का समापन किया। भारत ने कुल दो स्वर्ण, छह रजत और नौ कांस्य पदक जीते। गैर ओलंपिक पुरुषों के फ्रीस्टाइल 61 किग्रा वर्ग में मुकाबला करते हुए अमन को फाइनल में कोरिया के क्वांग म्योंग किम के हाथों 10-13 से हार का सामना करना पड़ा। पुरुषों के 86 किग्रा फ्रीस्टाइल फाइनल में मुकुल को ईरान के कामरान जी घासेमपोर से 0-7 से हार मिली। फिर दिनेश ने 125 किग्रा वर्ग में किर्गिस्तान के अर्स्लानबेक तुरदुबेकोव पर तकनीकी श्रेष्ठता (12-1) से जीत दर्ज करते हुए कांस्य प्ले-ऑफ मुकाबला जीत लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.