खेल : अभय सिंह ने जीता 13वां पीएसए टूर खिताब
नई दिल्ली, अगस्त 30 -- अभय सिंह ने जीता 13वां पीएसए टूर खिताब नई दिल्ली। शीर्ष वरीय अभय सिंह ने तुआंकू मुह़रिज ट्रॉफी स्क्वॉश टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। मलेशिया में उन्होंने रविवार को फाइनल में तीसरे वरीय हांगकांग के हेनरी लेउंग को हराया। विश्व रैंकिंग में 24वें स्थान पर काबिज अभय ने 15,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि वाले टूर्नामेंट में 59वें नंबर के लेउंग को 3-2 (11-7, 6-11, 3-11, 11-5, 12-10) से मात दी। इसके साथ ही उन्होंने 18 फाइनल में 13वां पीएसए टूर खिताब हासिल किया। अभय ने सेमीफाइनल में मलेशिया के अमीशनराज चंदरन को हराया। उससे पहले उन्होंने क्वार्टर फाइनल में एमडी स्याफिक कमाल को और दूसरे दौर में लो वा सर्न को शिकस्त दी। उन्हें पहले दौर में बाई मिली थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.