खेल : अनाहत लंदन स्क्वॉश क्लासिक के क्वार्टर में हारीं
नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- अनाहत लंदन स्क्वॉश क्लासिक के क्वार्टर में हारीं लंदन। भारत की अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में मलेशिया की विश्व में पांचवें नंबर की खिलाड़ी शिवसंगारी सुब्रमण्यम से हारकर लंदन स्क्वॉश क्लासिक पीएसए गोल्ड प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। मौजूदा विश्व जूनियर चैंपियन अनाहत को शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में 4-11, 4-11 से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले अनाहत ने विश्व की नंबर 11 खिलाड़ी नेली गिलिस को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। विश्व रैंकिंग में 20वें स्थान पर काबिज यह भारतीय खिलाड़ी अब 12 सितंबर से शुरू होने वाले कतर क्लासिक टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। यह टूर्नामेंट जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियाई खेलों की तैयारी का हिस्सा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.