खेल : अनाहत कनाडा ओपन के क्वार्टर फाइनल में
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- अनाहत कनाडा ओपन के क्वार्टर फाइनल में टोरंटो। भारत की अनाहत सिंह कनाडा महिला ओपन स्क्वॉश टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। विश्व रैंकिंग में 15वें स्थान पर काबिज मौजूदा जूनियर विश्व चैंपियन अनाहत ने मंगलवार को दूसरे दौर में विश्व रैंकिंग में 52वें स्थान की सरन को 11-6, 4-11, 11-5, 11-7 से हराया। अनाहत को पहले दौर में बाई मिली थी। पिछले सप्ताह सिलिकॉन वैली ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वालीं अनाहत का अगला मुकाबला मिस्र की विश्व में सातवें नंबर की खिलाड़ी और यहां शीर्ष वरीयता प्राप्त फैरोज अबोएलखेर से होगा। इस बीच भारत के वीर चोटरानी को कनाडा कप के पुरुष वर्ग के दूसरे दौर के मैच में विश्व के नंबर 10 खिलाड़ी मोहम्मद अल शोरबागी से 7-11, 7-11, 6-11 से हार का सामना करना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.