खेल : अनाहत, रमित टंडन लंदन स्क्वॉश क्लासिक में बढ़े
नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- अनाहत, रमित टंडन लंदन स्क्वॉश क्लासिक में बढ़े लंदन। मौजूदा विश्व जूनियर चैंपियन अनाहत सिंह ने मिस्र की मरियम मेटवाली को लगातार गेम में हराकर लंदन स्क्वॉश क्लासिक टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश किया। विश्व रैंकिंग में 20वें स्थान पर काबिज भारतीय खिलाड़ी ने पीएसए गोल्ड प्रतियोगिता के पहले मैच में 11-3, 11-2 से जीत हासिल की। इस साल जुलाई में जूनियर विश्व खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनीं 18 वर्षीय अनाहत शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 2025 में विश्व जूनियर चैंपियनशिप में कांस्य जीता था। पुरुष वर्ग के पहले दौर में विश्व के 42वें नंबर के रमित टंडन ने कतर के अब्दुल्ला अल-तमीमी को 11-6, 11-7 से हराया। हालांकि 38वें स्थान पर काबिज वीर चोटरानी को स्विट्जरलैंड के यानिक विल्हेल्मी से 9-11, 9-11 से हार झेलनी पड़ी।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.