नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- अनकैप्ड मोमिना रियासत पाक की महिला टीम में शामिल लौहरा। पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे खिलाफ अगले महीने कराची में होने वाली तीन एकदिवसीय मैचों की घरेलू सीरीज के लिए अनकैप्ड बल्लेबाज मोमिना रियासत को टीम में लिया है। मैचों में टीम की कप्तानी फातिमा सना ही करती रहेंगी। ये मैच आईसीसी महिला चैंपियनशिप 2025-29 का हिस्सा हैं। मोमिना को टीम में शामिल करने के अलावा, चयनकर्ताओं ने टीम के मुख्य खिलाड़ियों को ज्यादातर वही रखा है। टीम में आलिया रियाज, डायना बेग, मुनीबा अली और सिदरा अमीन जैसी अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं। जिम्बाब्वे की टीम अपने पहले पाक दौरे पर 29 अप्रैल को कराची पहुंचेगी। उससे पहले, दोनों टीमें 30 अप्रैल से 3 मई तक अभ्यास करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...