खेल : अधिकारियों की चूक, हर्षिता को अकेले फिर दौड़ना पड़ा
नई दिल्ली, जून 27 -- अधिकारियों की चूक, हर्षिता को अकेले फिर दौड़ना पड़ा भुवनेश्वर। राष्ट्रीय अंतर-राज्यीय सीनियर एथलेटिक्स में अधिकारियों की गंभीर चूक से महिला 400 मीटर बाधा दौड़ में तमिलनाडु की आर. हर्षिता को शनिवार को अकेले दोबारा दौड़ना पड़ा। इससे वह फाइनल में नहीं पहुंचीं। हर्षिता शुक्रवार को हीट-एक में एक मिनट 01.03 सेकंड के समय से तीसरे स्थान पर रहीं और फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। पर बाद में पता चला कि जिस लेन (आठ) में वे दौड़ रही थीं, उसमें 10 बाधाओं के बजाय नौ ही थीं (पांचवीं गायब थी)। बाद में अधिकारियों ने विश्व एथलेटिक्स नियम 18.7 का हवाला देते हुए उन्हें शनिवार अकेले दौड़ने का निर्देश दिया। इस बार उनका समय 1:02.54 रहा और वह फाइनल की दौड़ से बाहर हो गईं। हर्षिता ने इसे खेल भावना से स्वीकार करते हुए निराशा जताई जबकि महासंघ न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.