खेल : अदिति एवियन चैंपियनशिप में 33वें स्थान पर
नई दिल्ली, जुलाई 12 -- अदिति एवियन चैंपियनशिप में 33वें स्थान पर एवियन-लेस-बैंस (फ्रांस)। भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने तीसरे राउंड में दो अंडर 69 का स्कोर बनाया जिससे वह एवियन चैंपियनशिप में संयुक्त 33वें स्थान पर पहुंच गईं। अदिति ने पार-71 वाले कोर्स पर शुरुआती दो राउंड में एक समान 70 का स्कोर बनाया था। उन्होंने तीसरे राउंड में दो बोगी की और चार बर्डी बनाईं। दक्षिण कोरिया की हेरान रियू ने तीसरे राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 अंडर 60 का कोर्स-रिकॉर्ड बनाया जिससे उन्होंने 54-होल के बाद तीन शॉट की बढ़त हासिल कर ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.