खेल : अच्छे प्रदर्शन के बावजूद मुझे हटाया : श्रीजेश
नई दिल्ली, मई 13 -- अच्छे प्रदर्शन के बावजूद मुझे हटाया : श्रीजेश नई दिल्ली। भारत के महान गोलकीपर पी आर श्रीजेश ने विदेशी कोचों को तरजीह देने के हॉकी इंडिया के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि अच्छे प्रदर्शन के बावजूद जूनियर टीम के कोच के पद से उन्हें हटा दिया गया। दो बार के ओलंपिक कांस्य विजेता श्रीजेश ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर पर लिखा कि अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें हटाया गया क्योंकि हॉकी इंडिया जूनियर स्तर पर भी विदेशी कोच चाहता है। उन्होंने लिखा, लगता है कि मेरा कोचिंग करियर डेढ़ साल में ही खत्म हो गया है जिसमें हमने पांच टूर्नामेंट खेले और जूनियर विश्व कप समेत पांच बार पोडियम पर रहे। उन्होंने पोस्ट में खेल मंत्री, पीएमओ, हॉकी इंडिया, भारतीय खेल प्राधिकरण और हॉकी इंडिया अध्यक्ष दिलीप टिर्की को टैग किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.