नई दिल्ली, फरवरी 26 -- अंडर-20 महिला फुटबॉल टीम ने स्वीडिश क्लब से ड्रॉ खेला नई दिल्ली। भारत की अंडर-20 महिला फुटबॉल टीम ने स्वीडन के क्लब एनस्केडे आईके डैम से मैत्री मैच 1-1 से ड्रॉ खेला। बुधवार रात इस मैच में सिबानी देवी नोंगमेइकापम ने 44वें मिनट में भारत को बढ़त दिलाई। मगर एनस्केडे ने 88वें मिनट में स्कोर बराबर कर दिया। इससे पहले भारतीय टीम को हैमरबी आईएफ से 0-6 से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम शनिवार को कार्लबर्ग्स बीके से एक और मैत्री मैच खेलेगी। यह दौरा इस साल के आखिर में थाईलैंड में होने वाले एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप की तैयारियों का हिस्सा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.