नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- अंडर-20 महिला टीम के सामने जापान की चुनौती पथुम थानी (थाईलैंड)। भारत की अंडर-20 महिला फुटबॉल टीम फीफा महिला विश्व कप में जगह बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को छह बार की चैंपियन जापान के खिलाफ महिला एशियाई कप के अपने अभियान की शुरुआत करेगी। भारतीय टीम 20 साल बाद इस मुकाम पर पहुंची है। उसने पिछले साल क्वालीफायर में ग्रुप में शीर्ष पर रहकर इस प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया था। इससे पहले भारतीय टीम ने 2006 में इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था लेकिन वह ग्रुप चरण से ही बाहर हो गई थी। यह मैच थम्मासैट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे से खेला जाएगा। इसके बाद भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया (5 अप्रैल) और चीनी ताइपे (8 अप्रैल) जैसी मजबूत टीमों से होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...