नई दिल्ली, मई 31 -- अंडर-18 एशिया कप में जापान ने भारत को हराया काकामिगाहारा, (जापान)। भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम को रविवार को यहां अंडर-18 एशिया कप 2026 के पूल ए मुकाबले में मेजबान जापान के हाथों 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए दो गोल आशीष तानी पूर्ति ने (25वें) और कप्तान केतन कुशवाहा ने (32वें) मिनट में किए, जबकि जापान के लिए कप्तान योशिओका माहिरो (15वें), फुजिवारा युमा (20वें), यासुई केंगो (34वें) और ताकाहाशी आओने (42वे) मिनट में गोल किए। भारत ने आखिरी क्वार्टर में वापसी की कोशिश की, पर जापान ने शानदार डिफेंस के दम पर जीत के साथ तीन अंक हासिल किए। यह भी पढ़ें- खेल : अंडर-18 एशिया कप में जापान ने भारत को हराया भारत का अगला मुकाबला सोमवार को कोरिया से होगा। यह भी पढ़ें- खेल : एशिया कप में महिला टीम की लगातार दूसरी जीत

हिंद...