नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- अंडर-17 मैच में रूस से हारी महिला फुटबॉल टीम सोच्चि (रूस)। भारत की अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम मंगलवार को तीन मैत्री मैचों के दूसरे मुकाबले में रूस से 0-3 से पराजित हो गई। रूस के लिए मालेरिया मेनियेलोवा ने 49वें और 52वें मिनट में गोल किए जबकि सोफिया स्वियात्नाया ने 18वें मिनट में पहला गोल दागा। इटली की पामेला कोंटी की कोचिंग में भारतीय टीम इन तीन मैचों के जरिये अगले महीने चीन में होने वाले एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप की तैयारी कर रही है। पहले मैच में रूस ने 4-0 से जीत दर्ज की थी। तीसरा मैच 17 अप्रैल को खेला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...