नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- अंडर-17 फुटबॉल टीम मैत्री मैच में यूएई से हारी नई दिल्ली। भारतीय अंडर-17 पुरुष फुटबॉल टीम मंगलवार को दूसरे और अंतिम मैत्री मैच में संयुक्त अरब अमीरात से 1-5 से हार गई। अमीरात ने तीसरे, छठे, 13वें, 22वें और 52वें मिनट में गोल दागे। भारत की ओर से एकमात्र गोल दलालमुओन गंगटे ने 89वें मिनट में किया। भारत ने पिछले शुक्रवार को पहला मैत्री मैच 1-0 से जीता था। ये मैच अंडर-17 एशियाई कप के लिए तैयारियों का हिस्सा थे। भारतीय टीम एशियाई कप से पहले दो और मैत्री मैच खेलेगी। ये मैच 25 और 28 अप्रैल को कतर के खिलाफ होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.