रामगढ़, सितम्बर 9 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के दुलमी बाजार टांड़ में आयोजित प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुआ। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि दुलमी प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश एवं विशिष्ट अतिथि बीपीओ मिथलेश कुमार उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में अंडर-17 वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स के अंतर्गत 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर एवं 3000 मीटर दौड़, हाई जंप, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो, 4x100 मीटर एवं 4x400 मीटर रिले सहित 3000 मीटर वॉक बालिका एवं 5000 मीटर वॉक बालक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके अलावा कबड्डी प्रतियोगिता भी कराई गई।विभिन्न खेलों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप...