साहिबगंज, अक्टूबर 11 -- -जिले की टीम ने पलामू,रांची,बोकारो, ,गिरिडीह जिला टीम को किया पराजित साहिबगंज। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से बीते 7-8 अक्टूबर को रांची के खेलगांव में संपन्न हुए झारखंड राज्य स्तरीय अंडर 17 फुटबॉल प्रतियोगिता में जिले की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर पलामू को 2-1,रांची को 1-0,बोकारो को- 4-3 एवं गिरिडीह को 1-0 से पराजित कर फाइनल में पहुंची। वहीं पाकुड़ से 2-0 से हार कर उपविजेता बनी। फुटबॉल बालक टीम में उच्च विद्यालय विसनपुर वउत्क्रमित उच्च विद्यालय लखीपुर के खिलाड़ियों मंगल हेंब्रम, राहुल मुर्मू, टोनल सोरेन, राएस अंसारी,मरकुस सोरेन, निमाई मुर्मू,बाबूजी हेंब्रम, सुना छोड़े, सामियल टुडू, मरांग हांसदा, सुमित बासकी, मुत्तसिल हांसदा, बड़का टुडू, ईंधन किस्कू, सुशील हांसदा के साथ साथ उत्क्रमित उच्च विद्यालय लखीपुर के शारीरि...