घाटशिला, सितम्बर 4 -- डुमरिया। डुमरिया प्रखंड अंतर्गत सिद्धू- कान्हू फुटबॉल मैदान रांगामाटीया में एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रखंड के सभी 42 मध्य विद्यालयों एवं 11 उच्च विद्यालयों के 17 आयु वर्ग वाले छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें खो-खो, कबड्डी, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो एवं दौड़ में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500, 3000 मीटर, 100 मीटर 4 रिली रेस का इवेंट आयोजित किया गया। प्रखंड के 52 मध्य समेत उच्च विद्यालयों के बालक एवं बालिकाओं ने भाग लिया। कबड्डी में बालक वर्ग में उच्च विद्यालय भागाबंदी प्रथम तथा बालिका वर्ग में उच्च विद्यालय भालुकपातड़ा प्रथम स्थान पर रहे। यह भी पढ़ें- खेलो झारखंड के एथलेटिक्स में 500 प्रतिभागियों ने दिखाया ...