खेलो झारखंड: खो-खो में पहाड़पुर, फुटबॉल में बोड़ाम विजेता
जमशेदपुर, अगस्त 31 -- बोड़ाम प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता शनिवार को बांकादा फुटबॉल मैदान में संपन्न हुई। राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजन की शुरुआत मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, 4x100 मीटर रिले, कबड्डी, गोला फेंक, भाला फेंक और फुटबॉल समेत कई स्पर्धाएं हुईं। बारिश के बावजूद विद्यार्थियों का उत्साह बना रहा। समापन पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वालों को जिला पार्षद प्रतिनिधि माणिक चंद्र महतो, पंचायत समिति प्रतिनिधि प्रबोध कुमार महतो, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी कैलाशपति महतो और बीआरपी मनोरंजन महतो ने पुरस्कृत किया।बालिका खो-खो में उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पहाड़पुर विजेता और उत्क्रमित उच्च विद्यालय, लायलम उपविजेता रहा। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: पबरा उच्च विद्यालय में तीन दिवसीय खेल महोत्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.