सासाराम, अगस्त 29 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सभी 2012 प्रारंभिक विद्यालयों में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) का आयोजन किया गया। इस बार पीटीएम की थीम खेलो और सीखो रखी गई थी। संगोष्ठी में बच्चों की शैक्षणिक प्रगति के साथ उनके सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। शिक्षकों ने अभिभावकों से पढ़ाई, उपस्थिति, व्यवहार के साथ खेल, कला और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में बच्चों की भागीदारी पर संवाद किया। यह भी पढ़ें- किशनगंज : खेलो और सीखो' थीम पर स्कूलों में हुई अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी यह भी पढ़ें- स्कूलों में खेलो और सीखो थीम पर पीटीएम आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...