खेलो इंडिया सेंटर की खिलाड़ी का दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में चयन
मुजफ्फर नगर, जुलाई 31 -- मुजफ्फरनगर। जनपद के ग्रामीण अंचल से निकलकर खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली एथलेटिक्स खिलाड़ी नेहा बालियान ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शाहपुर में संचालित एथलेटिक्स खेलो इंडिया सेंटर की होनहार खिलाड़ी नेहा का चयन प्रतिष्ठित दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में हुआ है। इस अवसर पर सीडीओ ने खिलाड़ी का सम्मान किया। सीडीओ कमल किशोर कंडारकर देशभूषण ने होनहार खिलाड़ी नेहा बालियान को फूलमाला और पटका पहनाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही बेहतर अभ्यास और आगामी तैयारियों के लिए जिला खेल कार्यालय की ओर से उन्हें खेल किट भी प्रदान की गई। सीडीओ ने नेहा बालियान को मिठाई खिलाई और देश-दुनिया में मुजफ्फरनगर का नाम रोशन करने के लिए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान प्रभारी क्रीड़ा अधिका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.