औरंगाबाद, अगस्त 27 -- दाउदनगर महाविद्यालय के प्रेमचंद सभागार में गुरुवार को खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, एनएसएस स्वयंसेवक, खेलो इंडिया से जुड़े छात्र-छात्राएं और माय भारत से जुड़े विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया। उन्होंने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, खेल सुविधाओं के विस्तार और युवाओं में फिटनेस संस्कृति विकसित करने पर जोर दिया। विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री के संवाद को प्रेरणादायक बताया। उद्बोधन के बाद एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. देव प्रकाश और खेल प्रभारी डॉ. अभिषेक भकत ने स्वयंसेवकों के साथ खेल से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद किया। यह भी पढ़ें- Bhabu...