श्रावस्ती, अगस्त 27 -- श्रावस्ती। मेरा युवा भारत एवं युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के तत्वावधान में नीलम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गिलौला में खेलो इंडिया संवाद-खेल की बात, प्रधानमंत्री के साथ कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से देश भर के विद्यार्थियों एवं युवाओं को संबोधित किया। विद्यालय परिसर में छात्राओं को प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण दिखाया गया। प्रधानाचार्या जया पाण्डेय ने छात्राओं को खेलों के महत्व की जानकारी देते हुए नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं।जिला यह भी पढ़ें- युवाओं को खेल और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश युवा अधिकारी मन...