खेलो इंडिया संवाद में पीएम मोदी का संदेश सुन उत्साहित हुए विद्यार्थी
सहारनपुर, अगस्त 28 -- गंगोह। शोभित विश्वविद्यालय में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के सहयोग से आयोजित खेलो इंडिया संवाद में विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना। खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने, फिटनेस, अनुशासन, मेहनत और सफलता के महत्व पर प्रधानमंत्री के विचारों ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं से देश की खेल यात्रा से जुड़ने और अपनी आकांक्षाएं साझा करने का आह्वान किया। साथ ही विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं और सवालों का समाधान कर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर सागर चौधरी करनाल ने विद्यार्थियों से अपने खेल अनुभव साझा किए। उन्होंने निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण को सफलता की बुनियाद बताया। यह भी पढ़ें- युवाओं को खेल एवं राष्ट्र निर्माण के लिए किया प्रेरित विद्यार्थियों ने उनसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.