सीवान, अगस्त 29 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत माय भारत, सीवान व राष्ट्रीय सेवा योजना, क्षेत्रीय निदेशालय, पटना के तत्वावधान में शहर के राजा सिंह कॉलेज व विद्या भवन महिला कॉलेज में खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों युवाओं ने पीएम मोदी का संबोधन सुना। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य विषय कार्यक्रम में 2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभाओं को तैयार करने, जमीनी स्तर पर खेल सुविधाओं को मजबूत करने, युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने व राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी जैसे विषयों पर चर्चा हुई। युवाओं से खेल व राष्ट्र निर्माण को लेकर सुझाव भी लिए गए। बहरहाल, राजा सिंह कॉलेज में छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य के लिए खेलों के महत्व को बताया गया।

संविधा...