खेलो इंडिया संवाद का आयोजन 27 को
कटिहार, अगस्त 26 -- कटिहार निज संवाददाता। डीएस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना एवं मेरा युवा भारत कटिहार के संयुक्त तत्वावधान में कटिहार के युवाओं को राष्ट्रीय खेल आंदोलन से जोड़ने के लिए खेलो इंडिया संवाद -खेल की बात पीएम के साथ कार्यक्रम का आयोजन 27 अगस्त को किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए नस पदाधिकारी डॉक्टर आशीष कुमार, डॉक्टर शीला कुमारी एवं में भारत के कार्यालय सहायक विक्रम कुमार ने बताया कि युवाओं को भारत की खेल और राष्ट्र निर्माण की यात्रा के केंद्र में लाने के लिए बनाया गया राष्ट्रव्यापी युवा जुड़ाव कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय खेल दिवस की भावना के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है। यह दिन महान हॉकी खिलाड़ी और राष्ट्रीय आईकॉन मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष में मनाया जाता है। खेल, फिटनेस और खेल में उत्कृष्टता के प्रति देश की प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.