खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम कल, युवाओं से रू-ब-रू होंगे पीएम
आरा, अगस्त 25 -- -वीकेएसयू के परीक्षा भवन सभागार में होगा आयोजन आरा, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में 27 अगस्त को भोजपुर में खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं, खिलाड़ियों और एनएसएस स्वयंसेवकों से संवाद करेंगे। भोजपुर जिले के लिए पहले जगजीवन कॉलेज का चयन किया गया था, लेकिन 27 अगस्त को पीजी प्रवेश परीक्षा होने के कारण कार्यक्रम का स्थल बदल दिया गया है। अब आयोजन वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन सभागार में होगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। जगजीवन कॉलेज की प्राचार्य प्रो आभा सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को कई तरह की बातें जानने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद का मौका मिलेगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: केएसएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.