खेलो इंडिया शिविर के लिए छह खिलाड़ियों का चयन
बहराइच, सितम्बर 6 -- बहराइच, संवाददाता। आगरा में आयोजित होने जा रही सब जूनियर बालक राज्य फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए देवीपाटन मंडल की टीम की घोषणा कर दी गई है। पांच सितंबर को आयोजित चयन ट्रायल में बहराइच के खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाते हुए मंडल टीम में दबदबा कायम किया है। खेलो इंडिया बहराइच के कोच विनोद कुमार ने बताया कि बहराइच से 6 खिलाड़ियों का चयन देवीपाटन मंडल की टीम में हुआ है, जो आगरा में आयोजित होने वाली सब-जूनियर फुटबॉल चैंपियनशिप में मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनमें खेलो इंडिया सेंटर बहराइच के 6 प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें शिवम शर्मा को मंडल टीम की कमान सौंपी गई है। चयनित खिलाड़ियों में शिवम शर्मा (कप्तान), अभिराज श्रीवास्तव, शोभित सिंह, प्रतीक त्रिपाठी, अंश गौतम, अंशुमान सिंह है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.