बगहा, मार्च 9 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के देख रेख में बिहार साइक्लिंग एसोसिएशन द्वारा जे पी गंगा पथ (मेरिन ड्राइव ) पटना में आयोजित साइकलिंग लीग में पश्चिमी चंपारण के खिलाड़ियों ने अपना जलवा बिखरा है। अस्मिता खेलो इंडिया वूमेन साइक्लिंग लीग (पूर्व जोन) का आयोजन 7-8 मार्च को आयोजित किया गया ।इस प्रतियोगिता में बिहार ,असम ,पश्चिम बंगाल,झारखंड ,उड़ीसा और उतर प्रदेश खिलाड़ियों ने भाग लिया।पश्चिम चंपारण से चार खिलाड़ी नरकटियागंज से खुशी कुमारी और जानकी कुमारी, योगापेटी की लक्की कुमारी और भितहा ब्लॉक की लाडल खातून ने भाग लिया। जूनियर वर्ग के 6 किलोमीटर मास स्टार्ट में लक्की कुमारी गोल्ड मेडल प्राप्त किया ।सब जूनियर वर्ग की 6 किलोमीटर मास स्टार्ट में जानकी कुमारी ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। वही ओपन वर्ग में खुशी कुमारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.