जमशेदपुर, अक्टूबर 13 -- जमशेदपुर। खेलो इंडिया के तहत आयोजित राज्यस्तरीय वुशु प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक अपने नाम किए। जिले के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 1 रजत और 7 कांस्य पदक जीतकर अपनी क्षमता का परिचय दिया।प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें रांची ने सर्वाधिक पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। वहीं चतरा दूसरे, धनबाद तीसरे, रामगढ़ चौथे और पूर्वी सिंहभूम पांचवें स्थान पर रहा।खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से जिले के खेल प्रेमियों में उत्साह देखा गया। वुशु एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रदर्शन भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर परिणाम की दिशा में प्रेरणादायक रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.