खेलो इंडिया वीमेन लीग 27 को
पलामू, सितम्बर 26 -- खेलो इंडिया वीमेन लीग 27 को मेदिनीनगर। पलामू की बालिका खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने के उद्देश्य से 27 सितंबर को खेलो इंडिया वूमेन्स लीग का आयोजन होगा। प्रतियोगिता रेड़मा, पांकी रोड स्थित द कराटे अकादमी में सुबह नौ बजे शुरू होगी। इसमें सभी आयु वर्ग की महिला एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले सकेंगी। वुशु की सांडा और ताउलू विधाओं में मुकाबले होंगे। आयोजन का निर्णय पलामू वुशु एसोसिएशन की बैठक में झारखंड वुशु एसोसिएशन के निर्देश पर लिया गया। बैठक में अध्यक्ष रमेश प्रसाद, सचिव सुमित वर्मन और कोषाध्यक्ष दीपक तिवारी मौजूद रहे। एसोसिएशन ने खिलाड़ियों से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। यह भी पढ़ें- Jamtara News: 27 को होगी जिला स्तरीय अस्मिता वुशु लीग प्रतियोगिता का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.