अलीगढ़, दिसम्बर 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राजा महेंद प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ के छात्र शिवम सैनी ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स बॉक्सिंग में कांस्य पदक जीतकर विवि का नाम रौशन किया है। विवि कुलपति प्रो. एनबी सिंह ने शिवम को शुभकामनाएं प्रेषित की है। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 का आयोजन राजस्थान में पुरस्कार वितरण के साथ समाप्त हुआ। आखिरी दिन बॉक्सिंग के मुकाबले में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के छात्र शिवम सैनी ने 72 से 80 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र बहादुर सिंह ने बधाइयां प्रेषित की है। उन्होंने कहा है कि इसी प्रकार खेलों में निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए। विश्वविद्यालय खेलों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उल्लेख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.